Delhi: राजधानी दिल्ली में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और हवा की क्वालिटी भी खराब हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में लू और तेज
Delhi: राजधानी दिल्ली में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और हवा की क्वालिटी भी खराब हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में लू और तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है।
तापमान में कितनी बढ़ोतरी होगी?
24 अप्रैल को दिल्ली का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 28 अप्रैल तक पारा 42 से 44 डिग्री के बीच रह सकता है। 25 अप्रैल को यह 44.5 डिग्री और 27 अप्रैल को 45.3 डिग्री तक जा सकता है।
IMD की चेतावनी और अलर्ट क्या है?
India Meteorological Department (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह गर्मी हरियाणा से शुरू होकर अब दिल्ली, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश तक फैल गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो हफ्तों तक तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा, जिससे मैदानी इलाकों में राहत मिलने की उम्मीद कम है।
गर्मी और हवा की मौजूदा स्थिति
- तापमान: वर्तमान में करीब 41 डिग्री सेल्सियस है।
- AQI: हवा की क्वालिटी ‘खराब’ श्रेणी में है और AQI 216 दर्ज किया गया है।
- रात का मौसम: 24 से 26 अप्रैल के बीच रातें भी काफी गर्म रहने की संभावना है।
- हीटवेव की शर्त: जब तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा (करीब 42.2 डिग्री) होता है, तब इसे हीटवेव माना जाता है।