Delhi : राजधानी दिल्ली में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा और शहर में हीटवेव का असर रहेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हालात को देखते हुए एक हाई लेवल मीट
Delhi : राजधानी दिल्ली में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा और शहर में हीटवेव का असर रहेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हालात को देखते हुए एक हाई लेवल मीटिंग की है ताकि आम जनता को इस भीषण गर्मी से बचाया जा सके।
दिल्ली में तापमान का क्या है हाल और IMD की चेतावनी
IMD के मुताबिक 21 अप्रैल को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। 22 से 24 अप्रैल के बीच हीटवेव और तेज होने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात के समय भी गर्मी बनी रहेगी, जिससे लोगों को काफी परेशानी होगी।
गर्मी से बचाव के लिए सरकार ने क्या तैयारी की है
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हीट वेव एक्शन प्लान 2026 की समीक्षा की है। प्रशासन ने आम लोगों की मदद के लिए कई कदम उठाए हैं:
- सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे हीटवेव के मरीजों के लिए बेड की पर्याप्त व्यवस्था रखें।
- इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस को पूरी तरह तैयार रखा गया है।
- बस स्टैंड, स्कूल, अस्पताल और कंस्ट्रक्शन साइट जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर साफ पीने का पानी और ORS उपलब्ध कराया जाएगा।
- मजदूरों और अन्य जोखिम वाले समूहों के काम करने के समय में बदलाव किया गया है ताकि वे दोपहर की तेज धूप से बच सकें।
विभिन्न इलाकों में दर्ज किया गया तापमान
| स्टेशन का नाम |
अधिकतम तापमान |
| Ridge |
42.1°C |
| Ayanagar |
41.4°C |
| Lodi Road |
40.8°C |
| Safdarjung |
40.7°C |
इसके साथ ही दिल्ली की हवा की क्वालिटी भी खराब बनी हुई है। 23 अप्रैल को AQI 216 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 2030 तक हीटवेव की वजह से होने वाली मौतों की संख्या शून्य हो जाए।