Delhi: राजधानी दिल्ली में इन दिनों सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जिससे शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक,
Delhi: राजधानी दिल्ली में इन दिनों सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जिससे शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में पिछले तीन दिनों से हीटवेव की स्थिति बनी हुई है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
हीटवेव घोषित करने का क्या है नियम
IMD के नियमों के अनुसार, मैदानी इलाकों में हीटवेव तब मानी जाती है जब तापमान 40°C से ऊपर हो और यह सामान्य तापमान से 4.5°C से 6.4°C ज्यादा हो। अगर पारा 45°C या उससे ऊपर चला जाता है, तो बिना किसी विचलन के इसे हीटवेव मान लिया जाता है। दिल्ली में शहरव्यापी घोषणा के लिए सफदरजंग समेत कम से कम दो स्टेशनों पर लगातार दो दिनों तक ये शर्तें पूरी होनी जरूरी हैं।
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कितना रहा तापमान
26 अप्रैल को सफदरजंग बेस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 42.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक था। वहीं रिज़ वेधशाला में सबसे ज्यादा 44.5°C तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा था। IMD ने शनिवार और रविवार के लिए येलो अलर्ट और दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
कब तक मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल से गर्मी के असर में कमी आने की उम्मीद है। हवाओं का रुख पूर्वी दिशा की ओर बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इस वजह से गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, जिससे अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
दिल्ली में हीटवेव की स्थिति कब तक रहेगी?
IMD के अनुसार 26-27 अप्रैल तक तापमान 43-45°C के आसपास रहेगा, लेकिन 28 अप्रैल से राहत मिलने की उम्मीद है।
IMD ने दिल्ली के लिए कौन सा अलर्ट जारी किया है?
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव का अनुमान लगाया गया है।