Delhi : दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक लू चलने की आशंका जताई है। इस दौरान तापमान 41°C से 44°C तक जा सकता है, जिससे आ
Delhi : दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक लू चलने की आशंका जताई है। इस दौरान तापमान 41°C से 44°C तक जा सकता है, जिससे आम जनता का हाल बेहाल रहने वाला है।
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कितना रहा तापमान
21 अप्रैल को दिल्ली के अलग-अलग मौसम केंद्रों पर तापमान में बदलाव देखा गया। रिज स्टेशन सबसे गर्म रहा, जबकि सफदरजंग में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया।
| स्थान |
अधिकतम तापमान |
स्थिति |
| रिज स्टेशन |
40.2°C |
सामान्य से 1.8°C अधिक |
| आयानगर |
39.8°C |
सामान्य से 1.4°C अधिक |
| लोधी रोड |
39.0°C |
सामान्य से 2.0°C अधिक |
| सफदरजंग |
38.8°C |
सामान्य से 1.1°C अधिक |
| पालम |
38.6°C |
सामान्य |
IMD की चेतावनी और सरकार के निर्देश
IMD ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, जब तापमान 40°C से ऊपर चला जाता है और सामान्य से 4.5°C ज्यादा होता है, तब इसे लू माना जाता है। अधिकारियों ने लोगों को हल्के कपड़े पहनने और खूब पानी पीने की सलाह दी है।
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्कूलों के लिए निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशालय को 2 मई तक हीटवेव अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है ताकि छात्रों को गर्मी से बचाया जा सके।
किन राज्यों पर रहेगा लू का असर
गर्मी का यह असर सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। IMD के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में तीव्र लू चलने की संभावना है। इस बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही और AQI 171 दर्ज किया गया।