Delhi के Hari Nagar में रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, सिलेंडर धमाकों के बीच 8 लोग बचाए गए
Delhi: राजधानी के हरि नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक रिहायशी इमारत की पार्किंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे के दौरान दो गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग इतनी तेज थी कि वहां खड़ी चार गाड़ियां भी जलकर खराब
Delhi: राजधानी के हरि नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक रिहायशी इमारत की पार्किंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे के दौरान दो गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग इतनी तेज थी कि वहां खड़ी चार गाड़ियां भी जलकर खराब हो गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही Delhi Fire Services की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इमारत के अंदर फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने की वजह से लोगों में डर का माहौल था, लेकिन समय पर बचाव कार्य होने से किसी बड़ी जनहानि को टाल दिया गया। फिलहाल प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि आग लगने का असली कारण क्या था।