Delhi Half Marathon 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 18 अक्टूबर को होगी दौड़; जानिए कैसे करें आवेदन

Delhi: राजधानी दिल्ली में फिटनेस के शौकीनों के लिए बड़ा मौका आया है। Delhi Half Marathon 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 जुलाई को सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। यह वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस होगी, जिसकी शुरुआत

Delhi: राजधानी दिल्ली में फिटनेस के शौकीनों के लिए बड़ा मौका आया है। Delhi Half Marathon 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 जुलाई को सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। यह वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस होगी, जिसकी शुरुआत और समापन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। दौड़ का मुख्य आयोजन रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

इस बार की दौड़ को Procam International Pvt. Ltd. आयोजित कर रहा है और Vedanta इसका टाइटल स्पॉन्सर है। इस इवेंट का मकसद सेहत को बढ़ावा देना और #RunForZeroHunger के विजन के साथ भूख के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। दौड़ में हिस्सा लेने वालों के लिए कई कैटेगरी रखी गई हैं, जिनमें उम्र और फिटनेस के हिसाब से अलग-अलग नियम हैं।

कैटेगरी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख न्यूनतम उम्र
Open 10K 31 अगस्त 2026 15 साल
Half Marathon & Elite 8 सितंबर 2026 18 साल
Great Delhi Run / Disability / Senior Citizens 24 सितंबर 2026 12 साल (वरिष्ठ नागरिक 60+)
Charity Running 6 अक्टूबर 2026 नियम अनुसार

Half Marathon में भाग लेने के लिए रनर्स के पास 1 अक्टूबर 2024 के बाद का कोई वैध टाइमिंग सर्टिफिकेट होना जरूरी है। वहीं Open 10K के लिए किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। दौड़ के दिन सभी रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को दिल्ली मेट्रो में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिसके लिए उन्हें एक QR-कोडेड मेट्रो बैंड दिया जाएगा।

बिब कलेक्शन यानी दौड़ का नंबर लेने के लिए 15 से 17 अक्टूबर के बीच एक्सपो में जाना होगा। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सलाह दी गई है कि वे 15 या 16 अक्टूबर का स्लॉट चुनें ताकि 17 तारीख को बाहर से आने वाले लोग अपना बिब ले सकें। इस बार विजेताओं के लिए 2,60,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि रखी गई है।

इवेंट में कुछ नई पहल भी शामिल की गई हैं, जैसे पहली बार दौड़ने वालों के लिए ‘Debutant Bibs’ और परिवारों के लिए ‘Home Run Squad’। PUMA इस इवेंट का ऑफिशियल अपैरल पार्टनर है, जो Half Marathon और Open 10K के प्रतिभागियों को खास टी-शर्ट देगा। फिनिशर मेडल राजस्थान की जावर खदानों से निकले जिंक से बनाए गए हैं।