Delhi में शाहजहानाबाद रिडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का बदला नाम, अब कहलाएगा इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम
Delhi: पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक पहचान को बचाने और उसे आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने शाहजहानाबाद रिडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (SRDC) का नाम बदलकर अब ‘इंद्रप्रस्थ विरासत प
Delhi: पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक पहचान को बचाने और उसे आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने शाहजहानाबाद रिडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (SRDC) का नाम बदलकर अब ‘इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम’ (IVPN) कर दिया है। इसके साथ ही पुरानी दिल्ली के कायाकल्प के लिए एक खास हेरिटेज रिवाइवल प्लान भी पेश किया गया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस बदलाव का मुख्य मकसद पुरानी दिल्ली की विरासत को सुरक्षित रखना और साथ ही वहां रहने वाले लोगों को आधुनिक नागरिक सुविधाएं देना है। उन्होंने साफ किया कि विरासत का संरक्षण और आधुनिक विकास दोनों साथ-साथ चलेंगे। इस नाम बदलने के प्रस्ताव को 13 मार्च 2026 को हुई बोर्ड मीटिंग में मंजूरी दी गई थी, जिसकी आधिकारिक घोषणा 9 जुलाई 2026 को की गई।
इस नई योजना के तहत चांदनी चौक के पुनर्विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां की पुरानी वास्तुकला और ऐतिहासिक चरित्र को बनाए रखते हुए पब्लिक सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। इसमें आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक बनाना और पार्किंग की व्यवस्था को व्यवस्थित करना शामिल है। इसके अलावा, ऐतिहासिक टाउन हॉल को भी फिर से विकसित किया जाएगा ताकि यह पर्यटन के लिहाज से और बेहतर बन सके।
इस पूरी प्रक्रिया में इतिहासकारों, हेरिटेज एक्सपर्ट्स और संरक्षण विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी ताकि काम की प्रमाणिकता बनी रहे। सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि पुनर्विकास के दौरान स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। वर्तमान में इस नाम परिवर्तन की प्रक्रिया का आखिरी चरण रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास पंजीकरण कराना बचा है।