Delhi से Bihar जाना होगा सस्ता, छठ महापर्व के लिए सरकार चलाएगी 50 सरकारी बसें

Delhi: दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। छठ महापर्व के दौरान घर जाने वालों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली सरकार 50 से ज्यादा सरकारी बसें चलाने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद यात्रियों को सस्ता सफर देन

Delhi: दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। छठ महापर्व के दौरान घर जाने वालों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली सरकार 50 से ज्यादा सरकारी बसें चलाने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद यात्रियों को सस्ता सफर देना और ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को कम करना है।

दिल्ली परिवहन विभाग ने इसके लिए 8 अगस्त 2026 को एक मसौदा समझौता जारी किया है, जिस पर 5 सितंबर तक जनता अपनी राय दे सकती है। सितंबर महीने में दिल्ली और बिहार सरकार के बीच एक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे, जिसके बाद ये बसें सड़क पर उतरेंगी। खास बात यह है कि ये बसें सिर्फ छठ पूजा के लिए नहीं, बल्कि पूरे साल चलेंगी।

परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, इन बसों में AC और नॉन-AC दोनों तरह की डीलक्स सेमी-स्लीपर बसें शामिल होंगी। ये बसें 12 मीटर लंबी होंगी और इनमें सामान रखने के लिए काफी जगह होगी। प्रदूषण कम करने के लिए इन बसों को BS-VI मानक के हिसाब से बनाया गया है। चार्जिंग की समस्या की वजह से लंबी दूरी के लिए इलेक्ट्रिक बसों के बजाय वेट-लीज मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा।

ये बसें दिल्ली से करीब 1000 किलोमीटर का सफर तय करेंगी और रास्ते में नोएडा, लखनऊ, मथुरा और आजमगढ़ जैसे शहरों से होकर गुजरेंगी। इन बसों के जरिए दिल्ली को बिहार के इन शहरों से जोड़ा जाएगा:

बिहार के प्रमुख शहर
पटना
गया
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
बक्सर
पूर्णिया
किशनगंज
मधुबनी
चंपारण
बिहारशरीफ
भागलपुर

इन सरकारी बसों के शुरू होने से लोगों को निजी बसों और ट्रेनों के महंगे टिकटों से राहत मिलेगी। साथ ही दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की कमाई में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। बसों के आने-जाने का समय दोनों सरकारों की आपसी बातचीत के बाद तय किया जाएगा।