Delhi: दिल्ली सरकार राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही शहर में 20 आधुनिक ‘जेरियाट्रिक एम्बुलेंस’ शुरू की जाएंगी।
Delhi: दिल्ली सरकार राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही शहर में 20 आधुनिक ‘जेरियाट्रिक एम्बुलेंस’ शुरू की जाएंगी। ये एम्बुलेंस खास तौर पर बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं ताकि उन्हें आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।
इन एम्बुलेंस की क्या खासियत होगी
इन 20 एम्बुलेंस को विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की मेडिकल जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। सभी गाड़ियां जरूरी चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगी। इससे बुजुर्ग मरीजों को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बेहतर प्री-हॉस्पिटल देखभाल मिल सकेगी और इमरजेंसी के समय रिस्पॉन्स टाइम में भी सुधार होगा।
बुजुर्गों को कैसे होगा फायदा
स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने 15 अप्रैल, 2026 को यह घोषणा की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के बुजुर्गों के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और ज्यादा मजबूत बनाना है। यह कदम शहर के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को समय पर इलाज मिल पाएगा।