Delhi में बिजली-पानी और सीवर कनेक्शन के लिए तय हुई समय सीमा, अब 23 काम होंगे झटपट

Delhi: दिल्ली सरकार ने आम जनता और व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बिजली, पानी और सीवर जैसी 23 जरूरी सेवाओं के लिए समय सीमा तय कर दी है। अब इन कामों के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं

Delhi: दिल्ली सरकार ने आम जनता और व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बिजली, पानी और सीवर जैसी 23 जरूरी सेवाओं के लिए समय सीमा तय कर दी है। अब इन कामों के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और तय समय के भीतर काम पूरा करना होगा।

सरकार ने इन सेवाओं को ‘Delhi Right of Citizens to Time-Bound Delivery of Services Act, 2011’ के दायरे में शामिल किया है। इसका मतलब है कि अगर तय समय में काम नहीं हुआ, तो संबंधित सरकारी कर्मचारी पर जुर्माना लग सकता है और आवेदक को मुआवजे का प्रावधान भी है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बताया कि इस फैसले का मकसद प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाना और लोगों के लिए सरकारी सेवाओं को आसान बनाना है।

विभिन्न विभागों के लिए तय की गई समय सीमा इस प्रकार है:

सेवा/विभाग समय सीमा
Shops and Establishments Act के तहत रजिस्ट्रेशन 1 दिन
Delhi Jal Board द्वारा सीवर कनेक्शन 15 दिन
DPCC द्वारा बैटरी वेस्ट मैनेजमेंट अनुमति 15 दिन
Labour Department द्वारा फैक्ट्री प्लान की मंजूरी 15 दिन
Delhi Tourism द्वारा फिल्म शूटिंग की अनुमति 15 दिन
Energy Department द्वारा बिजली मीटर और कनेक्शन एग्रीमेंट 60 दिन

इसके अलावा, जल मंत्री Parvesh Verma ने पानी की सप्लाई और सीवर नेटवर्क को सुधारने के लिए एक विस्तृत योजना पर काम शुरू किया है। सरकार का लक्ष्य है कि अनधिकृत कॉलोनियों में अगले दो साल के भीतर 100% सीवर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मई 2026 में पानी और सीवर इंफ्रास्ट्रक्चर चार्जेस में बदलाव कर इसे डिमांड आधारित मॉडल पर लाया गया है, जिससे कुछ श्रेणियों को 70% तक की छूट मिल रही है।

आम लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने WhatsApp आधारित गवर्नेंस प्लेटफॉर्म का ट्रायल भी शुरू किया है। इसके जरिए जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और प्रॉपर्टी टैक्स जैसे करीब 50 काम AI चैटबॉट की मदद से 24 घंटे किए जा सकेंगे।