Delhi के किसानों को बड़ी राहत, भारी बारिश से हुए नुकसान के लिए सरकार देगी 33.31 करोड़ रुपये
Delhi: दिल्ली सरकार ने बारिश की वजह से मुश्किल में फंसे किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने प्रभावित किसानों के लिए 33.31 करोड़ रुपये की राहत राशि मंजूर की है। यह कदम उन
Delhi: दिल्ली सरकार ने बारिश की वजह से मुश्किल में फंसे किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने प्रभावित किसानों के लिए 33.31 करोड़ रुपये की राहत राशि मंजूर की है। यह कदम उन किसानों की मदद के लिए उठाया गया है जिनकी फसलें भारी बारिश और जलभराव के कारण बर्बाद हो गई थीं।
सरकार ने इस फैसले को एक मानवीय निर्णय बताया है। यह राहत राशि मुख्य रूप से अगस्त और सितंबर 2025 के दौरान हुई असाधारण भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी जाएगी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की समस्या रही थी, जिससे खेती-किसानी पर बुरा असर पड़ा था।
इस मंजूरी के बाद अब पात्र किसानों को उनके नुकसान के हिसाब से आर्थिक मदद मिल सकेगी, जिससे उन्हें दोबारा खेती शुरू करने में आसानी होगी।