Delhi में महिलाओं के लिए बढ़ेंगी स्पेशल बसें, अब पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा जरूरी
Delhi: राजधानी दिल्ली में महिलाओं के सफर को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए सरकार बड़ी तैयारी कर रही है। दिल्ली सरकार लेडीज स्पेशल बस सेवा का विस्तार करने जा रही है, जिसमें सुरक्षा के लिए महिला स्टाफ और पैनिक बटन जैसी सुवि
Delhi: राजधानी दिल्ली में महिलाओं के सफर को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए सरकार बड़ी तैयारी कर रही है। दिल्ली सरकार लेडीज स्पेशल बस सेवा का विस्तार करने जा रही है, जिसमें सुरक्षा के लिए महिला स्टाफ और पैनिक बटन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस कदम से दिल्ली की महिलाओं और छात्राओं को आने-जाने में काफी मदद मिलेगी।
सरकार की योजना के मुताबिक, लेडीज स्पेशल बसों की संख्या में करीब 50 बसों का इजाफा किया जाएगा। इनमें से 25 बसें खास तौर पर छात्राओं के लिए ‘U-स्पेशल’ होंगी और बाकी 25 बसें बाहरी दिल्ली के इलाकों में चलेंगी। इन नई बसों को PM E-DRIVE स्कीम के तहत खरीदा जाएगा, जिससे सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ेगी।
सुरक्षा के लिहाज से इन बसों में केवल महिला स्टाफ और मार्शल तैनात रहेंगे। साथ ही, बसों में CCTV कैमरे और पैनिक बटन लगाए जाएंगे। LG तरनजीत सिंह संधू ने निर्देश दिए हैं कि इन पैनिक बटनों को सीधे दिल्ली पुलिस के 112 PCR इमरजेंसी सिस्टम से जोड़ा जाए, ताकि किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सके। संवेदनशील रूटों पर महिला पुलिसकर्मी और होम गार्ड मार्शल की तैनाती भी की जाएगी।
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने एक बड़ा बदलाव लागू किया है। अब 1 अगस्त 2026 से DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ अनिवार्य होगा। अब महिलाओं को पुराने कागज वाले पिंक टिकट नहीं मिलेंगे। मंत्री ने बताया कि इस सिस्टम से यात्रा अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी।
अब तक करीब 15 लाख पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जिन महिलाओं के पास यह कार्ड नहीं है, वे DTC डिपो और विशेष कैंपों में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। कार्ड बनवाने की यह प्रक्रिया 31 जुलाई के बाद भी जारी रहेगी, ताकि किसी भी महिला को परेशानी न हो।