Delhi में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, स्वास्थ्य विभाग समेत 50 से ज्यादा IAS और DANICS अफसर ट्रांसफर

Delhi: दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बहुत बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने 50 से ज्यादा IAS और DANICS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में स्वास्थ्य विभाग के लगभग सभी सचिव स्तर के अधिकारियों और मंत्रियों के

Delhi: दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बहुत बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने 50 से ज्यादा IAS और DANICS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में स्वास्थ्य विभाग के लगभग सभी सचिव स्तर के अधिकारियों और मंत्रियों के करीब रहने वाले करीबियों को बदला गया है।

यह बड़ा एक्शन दवाइयों की खरीद और सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) में हुई कथित गड़बड़ियों के बाद लिया गया है। बता दें कि पिछले हफ्ते भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दवा खरीद में 350 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में मुख्यमंत्री ने इस हफ्ते स्वास्थ्य विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।

स्वास्थ्य विभाग के अलावा दिल्ली फायर सर्विस में भी बदलाव हुए हैं। शहर में लगातार लगी आग की घटनाओं के बाद उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू ने फायर विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा नियमों को लागू न करने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद फायर सर्विस के प्रिंसिपल डायरेक्टर नेदुचेझियन से उनका पद ले लिया गया है और अब यह जिम्मेदारी सचिन राणा को सौंपी गई है।

तबादलों की लिस्ट में कुछ बड़े नाम इस प्रकार हैं:

अधिकारी का नाम पुराना पद नया पद/विभाग
Sanjeev Kumar (IAS) Special Secretary, Health Special Commissioner, Trade and Taxes
Vaibhav Rikhari (DANICS) Secretary to Health Minister Director, Delhi Jal Board (DJB)
Vinay Kumar Jindal (DANICS) Secretary to Law & Tourism Minister Delhi Jal Board (DJB)
Yash Chaudhary Special Secretary (Health) Additional Charge, CPA

मुख्यमंत्री ने हाल ही में उपराज्यपाल से तिहार जेल और स्वास्थ्य विभाग में तैनात 39 अधिकारियों के तबादले की मांग की थी, जिसके बाद यह पूरी प्रक्रिया पूरी की गई।