Delhi में पुराने ट्रक-बस बदलने पर 10 साल तक टैक्स माफ, सरकार ने ‘परिवर्तन’ योजना को दी मंजूरी

Delhi: राजधानी की हवा को साफ करने और प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने केंद्र की ‘परिवर्तन’ (PARIVARTAN) योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले

Delhi: राजधानी की हवा को साफ करने और प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने केंद्र की ‘परिवर्तन’ (PARIVARTAN) योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले कमर्शियल वाहनों को हटाकर उनकी जगह नए और स्वच्छ वाहन लाए जाएंगे। इस योजना से दिल्ली-NCR के करीब 2.07 लाख ट्रक और बस मालिकों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली कैबिनेट ने सोमवार, 20 जुलाई 2026 को इस योजना को लागू करने की स्वीकृति दी। यह योजना केंद्र सरकार की ‘नया सफर योजना’ का हिस्सा है, जिसका कुल बजट 9,585 करोड़ रुपये रखा गया है। इसका मुख्य मकसद दिल्ली की सड़कों से पुराने BS-IV या उससे पुराने वाहनों को हटाकर BS-VI या इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह कदम दिल्ली EV पॉलिसी-2026 के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा।

वाहन का प्रकार बदलाव की शर्त मिलने वाले लाभ
हल्के मालवाहक (LGV) BS-IV या पुराना स्क्रैप कर नया Electric LGV लेना 10 साल तक 100% टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ, 5% ब्याज छूट, 8% OEM डिस्काउंट और ईंधन वाउचर
पुराना Electric LGV पुराना इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना 10 साल तक 50% टैक्स छूट, ब्याज सब्सिडी और ईंधन वाउचर
मध्यम और भारी वाहन (MGV/HGV) BS-IV या पुराना बदलकर नया BS-VI या Electric लेना 10 साल के लिए 100% टैक्स छूट
बसें पुरानी BS-IV बस बदलकर BS-VI CNG या Electric लेना मालवाहक वाहनों के समान सभी लाभ

योजना के तहत एक और बड़ी राहत यह है कि जिन वाहनों पर एक साल से ज्यादा का रोड टैक्स या फिटनेस पेनल्टी बकाया है, उन्हें भी छूट दी जाएगी। साथ ही, BS-IV वाहनों को अनिवार्य रूप से स्क्रैप करना जरूरी नहीं होगा, मालिक उन्हें NCR के बाहर उन शहरों में बेच सकते हैं जो राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) में शामिल नहीं हैं। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक डिजिटल पोर्टल बनाया है, जिससे वाहन मालिक आसानी से आवेदन कर सकेंगे।