Delhi, UP: भारतीय रेलवे बोर्ड ने दिल्ली और गोरखपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन मंगलवार को चलेगी, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगो
Delhi, UP: भारतीय रेलवे बोर्ड ने दिल्ली और गोरखपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन मंगलवार को चलेगी, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस ट्रेन को चलाने के लिए सांसद रवि किशन ने भी काफी प्रयास किए थे।
ट्रेन का समय और रूट क्या है?
यह ट्रेन दिल्ली और गोरखपुर के बीच कुल 724 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन नंबर 14046 दिल्ली से गोरखपुर जाएगी और ट्रेन नंबर 14045 गोरखपुर से दिल्ली वापस आएगी। रास्ते में यह ट्रेन कुल 11 स्टेशनों पर रुकेगी जिनमें गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुरहवल, गोंडा, बलरामपुर, बरहनी, सिद्धार्थनगर और आनंद नगर शामिल हैं।
| ट्रेन नंबर |
कहाँ से कहाँ तक |
समय (प्रस्थान) |
समय (पहुँचने का) |
| 14046 |
Old Delhi से Gorakhpur |
रात 12:40 AM (मंगलवार) |
दोपहर 3:50 PM |
| 14045 |
Gorakhpur से Old Delhi |
रात 9:40 PM (मंगलवार) |
दोपहर 12:50 PM (अगले दिन) |
किराया और मिलने वाली सुविधाएँ क्या होंगी?
अमृत भारत एक्सप्रेस को खास तौर पर कम आय वाले यात्रियों के लिए बनाया गया है। इसमें नॉन-एसी प्रीमियम LHB कोच लगाए गए हैं और तेज रफ्तार के लिए पुश-पुल इंजन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेन में स्लीपर और अनारक्षित (General) कोच होंगे।
- किराया: जनरल क्लास का किराया लगभग 265 रुपये और स्लीपर क्लास का किराया करीब 465 रुपये रहने का अनुमान है।
- सुविधाएँ: यात्रियों के लिए चार्जिंग पॉइंट, LED लाइटिंग, CCTV कैमरे, पैसेंजर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले और बायो-वैक्यूम टॉयलेट की सुविधा दी गई है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस हफ्ते में किस दिन चलेगी?
यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन मंगलवार को चलेगी। ट्रेन नंबर 14046 दिल्ली से और 14045 गोरखपुर से मंगलवार को ही रवाना होगी।
इस ट्रेन का किराया कितना होगा?
शुरुआती अनुमान के मुताबिक जनरल क्लास का किराया लगभग 265 रुपये और स्लीपर क्लास का किराया लगभग 465 रुपये होगा।