Delhi में नाबालिग लड़की को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, गोकलपुरी पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत की कार्रवाई
Delhi: दिल्ली की गोकलपुरी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अगवा की गई एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचा लिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर पॉक्सो (
Delhi: दिल्ली की गोकलपुरी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अगवा की गई एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचा लिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर पॉक्सो (POCSO) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम करण है। गोकलपुरी पुलिस स्टेशन की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से वह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल इस वारदात को अंजाम देने के लिए किया गया था। पुलिस ने नाबालिग लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित बचा लिया है।
यह पूरी कार्रवाई बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) कानून के तहत की गई है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ा जा सके।