Delhi-Ghaziabad बॉर्डर पर अब ‘रामसेतु’ के नाम से जानी जाएगी एलिवेटेड रोड, बनेगा भव्य प्रवेश द्वार

UP/Ghaziabad: दिल्ली और गाजियाबाद को जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का नाम अब आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘रामसेतु’ कर दिया गया है। इस रोड पर अब लोगों को एक अलग सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। गाजियाबाद

UP/Ghaziabad: दिल्ली और गाजियाबाद को जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का नाम अब आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘रामसेतु’ कर दिया गया है। इस रोड पर अब लोगों को एक अलग सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। गाजियाबाद नगर निगम ने शहर की पहचान को और बेहतर बनाने के लिए यह फैसला लिया है।

इस एलिवेटेड रोड का निर्माण लगभग 1147 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था और इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 मार्च 2018 को किया था। अब इस रोड के दिल्ली वाले छोर पर ‘श्री रामसेतु द्वार’ बनाया जा रहा है। इस भव्य गेट पर भगवान राम के धनुष-बाण की आकृति होगी, जिससे दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले लोगों का स्वागत होगा।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि इस द्वार का काम अब अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि सावन महीने से पहले यह गेट बनकर तैयार हो जाएगा। इस खास प्रवेश द्वार को बनाने में करीब 1 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। इसमें पारंपरिक भारतीय शैली और सजावटी लाइटों का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि यह रात में भी आकर्षक दिखे।

गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल के मुताबिक, इस कदम का मकसद शहर की सुंदरता बढ़ाना और गाजियाबाद को एक सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान देना है। नगर निगम की कार्यकारी समिति ने फरवरी 2024 में ही इस रोड का नाम बदलकर ‘रामसेतु’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। अब दिल्ली की तरफ से गाजियाबाद में घुसने वाले मुख्य रास्तों को और अधिक व्यवस्थित और सुंदर बनाया जा रहा है।