Delhi के Geeta Colony में तीन मंजिला इमारत झुकी, मौके पर पहुंची पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम

Delhi: राजधानी के गीता कॉलोनी के 2A ब्लॉक में मंगलवार को एक तीन मंजिला इमारत अचानक एक तरफ झुक गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीम फिलहाल स

Delhi: राजधानी के गीता कॉलोनी के 2A ब्लॉक में मंगलवार को एक तीन मंजिला इमारत अचानक एक तरफ झुक गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीम फिलहाल स्थिति का जायजा ले रही है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को हुई। बताया जा रहा है कि इमारत के झुकने के साथ ही उसकी छत से एक स्लैब भी नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि यह बिल्डिंग काफी समय से झुकी हुई थी और इसके बारे में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया।

इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं क्योंकि पास में ही स्कूल हैं और वहां से बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। लोगों को डर है कि अगर इमारत पूरी तरह गिर गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल इस बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर एक परिवार रह रहा है और नीचे ऑटो रिक्शा पार्किंग एरिया है, जिन्हें अभी तक वहां से हटाया नहीं गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से कहा है कि वे बुधवार सुबह वापस आएंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे।