Delhi के गौतमपुरी में पति ने पत्नी की कैंची से गोदकर की हत्या, मुरादाबाद से गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने कैंची से हमला कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया था। पुलिस ने

Delhi: दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने कैंची से हमला कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 16 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:32 बजे की है। गौतमपुरी की गली नंबर 9 में तीसरी मंजिल पर रहने वाली 45 वर्षीय महिला पर उसके पति सलीम ने हमला किया। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत JPC अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की जांच में पता चला कि 52 वर्षीय सलीम को शक था कि उसकी पत्नी का गारमेंट फैक्ट्री के एक सहकर्मी के साथ नाजायज संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। 16 जुलाई को भी इसी मुद्दे पर बहस हुई और गुस्से में आकर सलीम ने कैंची से पत्नी पर हमला कर दिया।

हत्या के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी जगह बदलता रहा। वह आनंद विहार से मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और लखनऊ तक भागा। हालांकि, पुलिस ने पीछा करते हुए उसे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया।

सीलमपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्राइम टीम और FSL की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए GTB अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।