Delhi के गांधी नगर मार्केट में दिनदहाड़े लूट, बंदूक की नोक पर 17 लाख रुपये ले उड़े बदमाश
Delhi: पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बंदूक की नोक पर करीब 17 लाख रुपये लूट लिए गए। यह पूरी घटना शुक्रवार दोपहर करीब 4:09 बजे की है, ज
Delhi: पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बंदूक की नोक पर करीब 17 लाख रुपये लूट लिए गए। यह पूरी घटना शुक्रवार दोपहर करीब 4:09 बजे की है, जिसे पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, संजय नाम का व्यक्ति अपने ऑफिस से बाहर निकला था, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने संजय को बंदूक दिखाकर डराया और उसके पास मौजूद कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि यह पूरी लूट महज 28 सेकंड के अंदर हो गई। यह घटना राजगढ़ कॉलोनी की एक रिहायशी गली में हुई जो मार्केट से सटी हुई है।
गांधी नगर पुलिस स्टेशन में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि लुटेरे काफी समय से संजय का पीछा कर रहे थे और सही मौके का इंतजार कर रहे थे। दिल्ली पुलिस अब इलाके के सभी CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस तकनीकी सबूतों के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही लूटे गए पैसे बरामद हुए हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय दुकानदारों और लोगों में डर का माहौल है।