Delhi के गांधी नगर में 4 मंजिला छत से गिरा शादीशुदा जोड़ा, पति की मौत, पत्नी गंभीर
Delhi: राजधानी के गांधी नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक शादीशुदा जोड़ा अपनी चार मंजिला इमारत की छत से नीचे गिर गया। इस हादसे में पति की जान चली गई जबकि पत्नी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबि
Delhi: राजधानी के गांधी नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक शादीशुदा जोड़ा अपनी चार मंजिला इमारत की छत से नीचे गिर गया। इस हादसे में पति की जान चली गई जबकि पत्नी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान Varun Sharma के रूप में हुई है। उनकी पत्नी Geeta, जिनकी उम्र 29 साल है, फिलहाल GTB Hospital में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि रविवार रात करीब 9 बजे पति-पत्नी ने खाना खाया और उसके बाद छत पर सोने चले गए थे। इसी दौरान वे छत से नीचे गिर गए।
दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिवार के कुछ सदस्यों ने आरोप लगाया है कि छत से गिरने से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। पुलिस अब इस एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह थी।