Delhi में महिलाओं के लिए पिंक टिकट बंद, 1 अगस्त 2026 से अनिवार्य होगा सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड

Delhi: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब बसों में सफर के लिए मिलने वाले कागज के पिंक टिकट बंद होने जा रहे हैं और उनकी जगह डिजिटल स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। 1 अग

Delhi: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब बसों में सफर के लिए मिलने वाले कागज के पिंक टिकट बंद होने जा रहे हैं और उनकी जगह डिजिटल स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। 1 अगस्त 2026 से डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर का लाभ केवल ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ के जरिए ही मिल सकेगा।

सरकार के इस फैसले के बाद अब 31 जुलाई 2026 तक ही पुराने कागज वाले पिंक टिकट मान्य रहेंगे। इसके बाद अगर किसी महिला यात्री के पास स्मार्ट कार्ड नहीं होगा, तो उन्हें बस में पिंक टिकट नहीं दिया जाएगा और उन्हें सामान्य किराए वाली टिकट खरीदनी होगी। यह सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2 मार्च 2026 को लॉन्च किया था।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने साफ किया है कि मुफ्त यात्रा की सुविधा बंद नहीं हो रही है, बल्कि इसे डिजिटल बनाया जा रहा है। इससे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और यात्रा का सही रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को बस में चढ़ते समय इलेक्ट्रॉनिक मशीन पर कार्ड टैप करना होगा, जिससे जीरो-फेयर डिजिटल टिकट जनरेट हो जाएगा।

जरूरी जानकारी विवरण
अनिवार्य तारीख 1 अगस्त 2026
पिंक टिकट की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026
कार्ड का नाम सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड (NCMC आधारित)
पात्रता 12 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं और ट्रांसजेंडर
जरूरी दस्तावेज दिल्ली का आधार कार्ड और लिंक मोबाइल नंबर
कार्ड की कीमत नि:शुल्क (Free of cost)
कहाँ से मिलेगा DTC डिपो और विशेष कैंप

यह कार्ड ‘वन नेशन, वन कार्ड’ पहल के तहत नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) पर आधारित है। भविष्य में इसी एक कार्ड से दिल्ली मेट्रो और RRTS जैसे अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा। सरकार ने अब तक करीब 15 लाख कार्ड जारी कर दिए हैं और लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।