Delhi में आग से निपटने के लिए ‘मिशन 2051’ लॉन्च, AI और ड्रोन की मदद से बुझाई जाएगी आग
Delhi: राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) ने एक बड़ा प्लान तैयार किया है। ‘मिशन 2051’ नाम की इस 25 साल की योजना के तहत अब AI, ड्रोन और IoT जैसे आधुनिक सिस्टम का इ
Delhi: राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) ने एक बड़ा प्लान तैयार किया है। ‘मिशन 2051’ नाम की इस 25 साल की योजना के तहत अब AI, ड्रोन और IoT जैसे आधुनिक सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मकसद शहर के बढ़ते विस्तार और आधुनिक इमारतों में होने वाले हादसों को कम करना और बचाव कार्य को तेज बनाना है।
इस योजना के तहत साल 2051 तक फायर स्टेशनों की संख्या 71 से बढ़ाकर 196 की जाएगी। साथ ही विभाग में 25,000 से ज्यादा नए अग्निशामकों की भर्ती की जाएगी। सुरक्षा नियमों को सख्त करते हुए यह तय किया गया है कि 2026 तक सभी नई इमारतों और 2030 तक पुरानी इमारतों में स्मोक डिटेक्टर और स्प्रिंकलर लगाना अनिवार्य होगा।
आम जनता की सुविधा के लिए DFS एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप भी लॉन्च करने जा रहा है। इस ऐप के जरिए लोग दमकल वाहनों की लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे। सभी गाड़ियों में GPS और कैमरे लगाए जाएंगे ताकि कंट्रोल रूम से बचाव कार्य की सीधी निगरानी हो सके।
संकरी गलियों में तेजी से पहुंचने के लिए विभाग ने अपने बेड़े में 26 नए क्विक रिस्पांस व्हीकल (QRV) और 20 मोटरसाइकिलें जोड़ी हैं। इससे QRV की कुल संख्या 24 से बढ़कर 50 हो गई है, जिसे आगे बढ़ाकर 100 करने का लक्ष्य है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक में लेफ्टिनेंट गवर्नर टी.एस. संधू ने खाली पदों को भरने के लिए पूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति पर विचार करने का सुझाव दिया है।