Delhi: दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने गुरु अर्जुन नगर इलाके में चल रहे एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है. यह कॉल सेंटर ‘आरडी सर्विसेज’ के नाम पर लोगों को रोडसाइड असिस्टेंस पॉलिसी बेचकर ठगने
Delhi: दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने गुरु अर्जुन नगर इलाके में चल रहे एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है. यह कॉल सेंटर ‘आरडी सर्विसेज’ के नाम पर लोगों को रोडसाइड असिस्टेंस पॉलिसी बेचकर ठगने का काम कर रहा था. पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य संचालकों सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 4 अप्रैल, 2026 को इस संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद 7 अप्रैल को यह कार्रवाई की गई.
ठगी करने का क्या था तरीका
यह फर्जी कॉल सेंटर पिछले छह महीने से गुरु अर्जुन नगर के रतन लाल कॉम्प्लेक्स में सक्रिय था. आरोपी लोगों को फोन करके रोडसाइड असिस्टेंस यानी सड़क पर गाड़ी खराब होने पर मदद देने वाली पॉलिसी का झांसा देते थे. इसके बाद ग्राहकों को कैश ऑन डिलीवरी के जरिए नकली प्लास्टिक पॉलिसी कार्ड भेजे जाते थे. ग्राहकों से एक पॉलिसी के नाम पर 3,000 से 4,000 रुपये वसूले जाते थे. पैसे मिलने के बाद आरोपी ग्राहकों का फोन उठाना बंद कर देते थे और कोई सहायता प्रदान नहीं की जाती थी.
पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की लिस्ट
जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के अनुसार पुलिस ने मौके से ठगी में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर और नकली कार्ड बरामद किए हैं. पकड़े गए आरोपियों में दो मुख्य संचालक सौरभ और शाहनवाज शामिल हैं. पुलिस ने रणजीत नगर थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने जनता को ऐसी किसी भी फर्जी स्कीम के झांसे में न आने की सलाह दी है.
| विवरण |
जानकारी |
| मुख्य आरोपी |
सौरभ (28 वर्ष) और शाहनवाज (28 वर्ष) |
| स्थान |
गुरु अर्जुन नगर, रतन लाल कॉम्प्लेक्स, दिल्ली |
| बरामद सामान |
कंप्यूटर सिस्टम, नकली पॉलिसी कार्ड, डेटा शीट, मोबाइल फोन |
| टेली-कॉलर आरोपी |
अंजलि, कशिश, रजनी, गनमैन, पूजा, कविता, मंजू, रक्षा, इमरान और अनु |
| जांच टीम |
एंटी-नारकोटिक्स सेल, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट |