Delhi में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत, Asola-Bhatti Wildlife Sanctuary में हुआ वृक्षारोपण

Delhi: राजधानी दिल्ली को और अधिक हरा-भरा और स्वस्थ बनाने के लिए एक खास मुहिम शुरू की गई है। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्द

Delhi: राजधानी दिल्ली को और अधिक हरा-भरा और स्वस्थ बनाने के लिए एक खास मुहिम शुरू की गई है। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना और शहर में हरियाली बढ़ाना है।

यह वृक्षारोपण कार्यक्रम Asola-Bhatti Wildlife Sanctuary में आयोजित किया गया था। इस मौके पर रेखा गुप्ता और कैबिनेट सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे। उन्होंने इस अभियान के जरिए लोगों से अपील की है कि वे #GreenWarrior बनकर इस जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बनें ताकि दिल्ली को एक विकसित और स्वस्थ शहर बनाया जा सके।

बता दें कि 21 जून को योग दिवस के अवसर पर इस पहल की नींव रखी गई। अब 22 जून 2026 से दिल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम : दिल्ली मेगा वृक्षारोपण अभियान 2026’ का औपचारिक शुभारंभ हो रहा है। इस अभियान के तहत दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बड़े स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे और आम जनता को इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।