Delhi: द्वारका इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच आधी रात को मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने ‘विक्की टक्कर’ गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी पहले से ही हत्या के प्रयास के मामले में फरार
Delhi: द्वारका इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच आधी रात को मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने ‘विक्की टक्कर’ गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी पहले से ही हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में दहशत फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
मुठभेड़ कैसे हुई और कौन हुए गिरफ्तार
द्वारका जिला पुलिस की Anti-Narcotics Cell टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने धुलसीरास चौक के पास जाल बिछाया। गुरुवार रात और शुक्रवार तड़के करीब 2:10 बजे जतिन शर्मा (27) और पवन भंडारी (26) एक स्कूटर से नजफगढ़ की तरफ से आए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो जतिन शर्मा ने फायरिंग शुरू कर दी। उसकी एक गोली कांस्टेबल शिवराम की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। जवाबी कार्रवाई में कांस्टेबल शिवराम ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली जतिन शर्मा के बाएं पैर में लगी और दोनों को दबोच लिया गया।
किस मामले में थे वांछित और क्या था विवाद
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी 8 अप्रैल 2026 को डाबरी इलाके में महेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के मामले में wanted थे। DCP कुशल पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने महेंद्र सिंह से उसकी दुकान चलाने के बदले पैसों की मांग की थी और इलाके में खौफ पैदा करना चाहते थे। इस घटना के बाद डाबरी पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 221/26 दर्ज की गई थी। वहीं, मुठभेड़ के बाद सेक्टर 23 द्वारका थाने में ASI नवीन कुमार के बयान पर BNS और आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने क्या-क्या सामान बरामद किया
पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियारों और चोरी के वाहन का जप्त किया है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
| बरामद सामान |
विवरण |
| पिस्तौल |
एक एडवांस पिस्तौल और एक देशी कट्टा |
| कारतूस |
3 जिंदा कारतूस |
| वाहन |
एक चोरी का स्कूटर (बिंदापुर थाना क्षेत्र से चोरी) |