Delhi के द्वारका में बनेगा आधुनिक डॉग शेल्टर, LG टी.एस. संधू ने रखी आधारशिला

Delhi: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-29 में आवारा कुत्तों के लिए एक आधुनिक डॉग शेल्टर बनाया जाएगा। मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को दिल्ली के उपराज्यपाल टी.एस. संधू ने इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। यह सुविधा दिल्ली नगर निगम (MCD) द्

Delhi: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-29 में आवारा कुत्तों के लिए एक आधुनिक डॉग शेल्टर बनाया जाएगा। मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को दिल्ली के उपराज्यपाल टी.एस. संधू ने इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। यह सुविधा दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा तैयार की जा रही है ताकि बेसहारा कुत्तों को सुरक्षित ठिकाना मिल सके।

यह डॉग शेल्टर लगभग 6,050 वर्ग मीटर के बड़े इलाके में फैला होगा। यहाँ करीब 1,500 आवारा कुत्तों को रखा जा सकेगा। इस केंद्र का मुख्य मकसद कुत्तों की नसबंदी और उनके टीकाकरण के लिए एक सुरक्षित जगह देना है, जिससे उनकी सेहत और देखभाल बेहतर हो सके। LG संधू ने MCD को सलाह दी है कि इस काम में पशु चिकित्सकों, डॉग लवर्स और पशु कल्याण संगठनों की मदद ली जाए।

खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) का हिस्सा है। इसे GMR वरलक्ष्मी फाउंडेशन के CSR सहयोग से बनाया जा रहा है, जिसकी वजह से MCD पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। इस मौके पर महापौर प्रवेश वाही, सांसद रामवीर बिधूड़ी, विधायक कैलाश गहलोत और निगम आयुक्त संजीव खिरवार समेत कई बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

निगम सदन के नेता मास्टर जय भगवान यादव ने बताया कि यह कदम दिल्ली को अधिक संवेदनशील और सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाया गया है। उम्मीद है कि यह पूरा प्रोजेक्ट नवंबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। आधारशिला रखने के बाद उपराज्यपाल ने छोटे जानवरों के लिए बने दिल्ली के एकमात्र श्मशान केंद्र का भी दौरा किया।