Delhi के Dwarka Expressway टनल में मामूली टक्कर के बाद कैब ड्राइवर ने शख्स को डंडे से डराया, वीडियो वायरल

Delhi: दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल के अंदर एक मामूली सड़क हादसे के बाद हंगामा हो गया। यहां एक कैब ड्राइवर ने दूसरे शख्स को डंडे से धमकाने की कोशिश की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरी घटना

Delhi: दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल के अंदर एक मामूली सड़क हादसे के बाद हंगामा हो गया। यहां एक कैब ड्राइवर ने दूसरे शख्स को डंडे से धमकाने की कोशिश की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरी घटना 7 जुलाई की शाम करीब 7:44 बजे की है, जब कापशेरा पुलिस स्टेशन को इस विवाद की सूचना मिली थी।

जानकारी के मुताबिक, एक WagonR और सफेद रंग की Maruti Ertiga टैक्सी के बीच हल्की टक्कर हुई थी। इसके बाद टैक्सी ड्राइवर ने WagonR चलाने वाले व्यक्ति को डंडे से डराने की कोशिश की। इस दौरान WagonR ड्राइवर ने खुद को बचाने के लिए टैक्सी ड्राइवर को धक्का दिया, जिससे वह पास में खड़ी एक Kia Seltos कार से जा टकराया। इस वजह से Seltos कार को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने बताया कि जब तक अधिकारी मौके पर पहुंचे, टैक्सी ड्राइवर वहां से फरार हो चुका था। कापशेरा पुलिस अब इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ड्राइवर की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके। वहीं, जिस व्यक्ति को डराया गया था, उसने पुलिस को बताया कि उसने Seltos कार के मालिक के साथ आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया है और अब वह इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता।