Delhi के Dwarka में पार्किंग विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल
Delhi/Dwarka: द्वारका के बिंदापुर इलाके में शनिवार को पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। यहाँ एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोप
Delhi/Dwarka: द्वारका के बिंदापुर इलाके में शनिवार को पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। यहाँ एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश जारी है।
यह पूरी घटना सेक्टर-3, जेजे कॉलोनी की है। पुलिस को शनिवार दोपहर करीब 2:50 बजे एक PCR कॉल मिली थी। जानकारी के मुताबिक, सड़क पर मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर पड़ोसी पप्पू और पीड़ित परिवार के बीच बहस शुरू हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि पप्पू ने चाकू से आरती और उसके पति विक्की पर हमला कर दिया।
हमले के बाद दोनों को तुरंत DDU अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। विक्की की हालत काफी नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।
द्वारका जिला डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पप्पू (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में पप्पू के नाबालिग बेटे की भी संलिप्तता बताई जा रही है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
घटनास्थल पर Forensic Science Laboratory (FSL) और क्राइम टीम ने पहुँचकर सबूत जुटाए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुके थे। पुलिस अब घायल पति विक्की के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।