Delhi के DTU प्रोफेसर पर महिला गार्ड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, नौकरी से निकालने की धमकी देकर किया शोषण
Delhi: दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (DTU) से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां के एक प्रोफेसर पर विश्वविद्यालय की ही एक महिला सुरक्षा गार्ड ने दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस
Delhi: दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (DTU) से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां के एक प्रोफेसर पर विश्वविद्यालय की ही एक महिला सुरक्षा गार्ड ने दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने 20 जुलाई को महिला सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत दर्ज की गई है। आरोपी प्रोफेसर यूनिवर्सिटी में सुरक्षा अधिकारी के पद पर भी तैनात है।
पीड़िता का आरोप है कि प्रोफेसर ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया और उस पर दबाव बनाकर उसका यौन शोषण किया। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी आते-जाते समय लगातार उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो प्रोफेसर ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी देकर डराया और शोषण जारी रखा।
इस मामले में दिल्ली पुलिस अब सबूत जुटाने में लगी है। 23 जुलाई को मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की पड़ताल शुरू कर दी है ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।