Delhi में Mori Gate से Khedi Baba Pul तक DTC की नई बस सेवा शुरू, वेस्ट दिल्ली के लोगों को मिलेगी राहत
Delhi: दिल्ली सरकार ने सेंट्रल और वेस्ट दिल्ली के बीच आवाजाही को आसान बनाने के लिए DTC रूट 753 एक्सटेंशन बस सेवा शुरू की है। यह सेवा रविवार, 5 जुलाई 2026 से Mori Gate Terminal और Khedi Baba Pul के बीच चल रही है। इस नई रू
Delhi: दिल्ली सरकार ने सेंट्रल और वेस्ट दिल्ली के बीच आवाजाही को आसान बनाने के लिए DTC रूट 753 एक्सटेंशन बस सेवा शुरू की है। यह सेवा रविवार, 5 जुलाई 2026 से Mori Gate Terminal और Khedi Baba Pul के बीच चल रही है। इस नई रूट से लोगों को रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय परिवहन केंद्रों तक पहुंचने में काफी आसानी होगी।
परिवहन मंत्री Pankaj Kumar Singh ने बताया कि यह सेवा फिलहाल ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Rekha Gupta के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाना है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस रूट को इसलिए चुना गया है ताकि दिल्ली के पश्चिमी हिस्सों और सेंट्रल दिल्ली के बीच सीधा संपर्क बन सके। सरकार अब यात्रियों के फीडबैक और बस की परफॉरमेंस को देखेगी, जिसके बाद इसे स्थायी रूप से चलाने का फैसला लिया जाएगा।
इस बस सेवा से उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो Janakpuri, Vikas Puri, Hastsal, Shiv Vihar, Uttam Nagar और Hari Nagar जैसे इलाकों में रहते हैं। अब ये लोग सीधे Mori Gate और Kashmere Gate ISBT तक पहुंच सकेंगे। यह रूट Red Fort, Delhi Gate, Paharganj, Karol Bagh, Rajendra Place, Shadipur, Naraina, Maya Puri और कई अन्य प्रमुख जगहों से होकर गुजरेगा। इससे ऑफिस जाने वाले लोगों, छात्रों और बुजुर्गों को मेट्रो स्टेशनों, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।