Delhi में बिजली संकट होगा कम, 5 इलाकों में लगेंगे नए बैटरी स्टोरेज सिस्टम, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

Delhi: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली की कटौती और वोल्टेज की समस्या से अब राहत मिल सकती है। दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (DERC) ने BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) को पांच नए बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (B

Delhi: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली की कटौती और वोल्टेज की समस्या से अब राहत मिल सकती है। दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (DERC) ने BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) को पांच नए बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) लगाने की मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट से दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के करीब 2.6 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

DERC ने 18 जून 2026 को इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी शुरुआती मंजूरी दी। इस सिस्टम का मुख्य मकसद ग्रिड की मजबूती बढ़ाना और पीक लोड के समय बिजली के दबाव को कम करना है। इससे रिन्यूएबल एनर्जी यानी सौर और पवन ऊर्जा को ग्रिड से जोड़ना आसान होगा और बिजली की सप्लाई की क्वालिटी में सुधार आएगा। BRPL ने बताया कि पिछले तीन सालों में इन इलाकों में बिजली की मांग हर साल करीब 8% बढ़ी है, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसे डेवलपर-ओन्ड मॉडल पर लागू किया जाएगा, जिससे BRPL पर कोई सीधा पूंजीगत खर्च नहीं आएगा। इस पूरी योजना से एनर्जी आर्बिट्रेज और नेटवर्क निवेश में कमी के जरिए सालाना करीब 88.35 करोड़ रुपये का फायदा होने की उम्मीद है। इससे पहले BRPL ने दक्षिण दिल्ली के किलोकरी में 20 MW/40 MWh का एक सिस्टम लगाया था, लेकिन अब इसे पांच अलग-अलग जगहों पर विस्तार दिया जा रहा है।

लोकेशन (सबस्टेशन) क्षमता (MW/MWh)
पप्पंकला-2 40 MW/80 MWh
सागरपुर 30 MW/60 MWh
बिंदापुर 15 MW/30 MWh
हरि नगर 7.5 MW/15 MWh
द्वारका 5 MW/10 MWh