Delhi-Dehradun Expressway पर सफर करने वाले ध्यान दें, पैचवर्क के कारण बदला रूट, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi-Dehradun Expressway : अगर आप दिल्ली से देहरादून या देहरादून से दिल्ली की यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें। एक्सप्रेसवे पर पैचवर्क यानी मरम्मत का काम चलने की वजह से ट्रैफिक रू

Delhi-Dehradun Expressway : अगर आप दिल्ली से देहरादून या देहरादून से दिल्ली की यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें। एक्सप्रेसवे पर पैचवर्क यानी मरम्मत का काम चलने की वजह से ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर दी है ताकि यात्रियों को जाम और परेशानी से बचाया जा सके।

CO Traffic अंकित कंडारी ने बताया कि देहरादून से दिल्ली की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को उत्तर प्रदेश के पुराने रूट पर डायवर्ट किया गया है। यह डायवर्जन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दात काली मंदिर वाले हिस्से के पास किया गया है। हालांकि, दिल्ली से देहरादून की तरफ जाने वाला ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है और इसमें कोई बदलाव नहीं है। जैसे ही मरम्मत का काम पूरा होगा, एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक फिर से पहले की तरह शुरू हो जाएगा।

इससे पहले 1 जुलाई 2026 को भारी बारिश की वजह से शामली के खेड़ा मस्तान गांव और करौंदा महाजन-डुंगर स्ट्रेच के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। NHAI ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रोजेक्ट डायरेक्टर, अथॉरिटी इंजीनियर और ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले टीम लीडर और प्रोजेक्ट मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया है।

NHAI के मुताबिक, बारिश के बाद पानी जमा होने और स्थायी ड्रेनेज सिस्टम न होने की वजह से यह हादसा हुआ था। सड़क के खराब हिस्से (Km 55+480) की मरम्मत कर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है और फिलहाल बारिश के पानी की निकासी के लिए एक अस्थायी ड्रेन बनाया जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था।