Delhi, UP, Uttarakhand : दिल्ली से देहरादून जाने वालों के लिए सफर अब काफी छोटा और तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया और 15 अप्रैल 2026 से यह वाहनों के लिए खुल गय
Delhi, UP, Uttarakhand : दिल्ली से देहरादून जाने वालों के लिए सफर अब काफी छोटा और तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया और 15 अप्रैल 2026 से यह वाहनों के लिए खुल गया है। करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 6-लेन कॉरिडोर की वजह से अब 6-7 घंटे का सफर महज 2.5 से 3 घंटे में पूरा होगा।
कार और अन्य वाहनों के लिए टोल रेट्स क्या हैं?
NHAI ने अलग-अलग वाहनों के लिए टोल शुल्क तय किया है। कारों के लिए प्रति किलोमीटर लगभग 3 रुपये का टैक्स लगेगा। टोल की पूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल में है:
| वाहन का प्रकार |
एक तरफ का टोल |
वापसी यात्रा (24 घंटे में) |
| कार/SUV |
₹675 |
₹1010 |
| मिनी वैन/मिनी बस |
₹1100 |
– |
| बस और 2-एक्सल ट्रक |
₹2275 – ₹2300+ |
– |
| भारी वाहन (2 से अधिक एक्सल) |
₹4000 से अधिक |
– |
खंड-वार टोल और फ्री रास्ता की जानकारी
अगर आप पूरा सफर नहीं कर रहे हैं, तो अलग-अलग हिस्सों के लिए टोल इस प्रकार है। दिल्ली के अक्षरधाम से लोनी बॉर्डर तक का शुरुआती 18 किलोमीटर का हिस्सा टोल-फ्री रखा गया है। साथ ही सबापुर और करावल नगर के स्थानीय लोगों के लिए सर्विस रोड का इस्तेमाल मुफ्त रहेगा।
- दिल्ली से काठा (बागपत): ₹235 (एक तरफ), ₹350 (वापसी)
- दिल्ली से रसूलपुर (सहारनपुर): ₹420 (एक तरफ), ₹630 (वापसी)
- दिल्ली से सैयद माजरा (सहारनपुर): ₹530 (एक तरफ), ₹790 (वापसी)
एक्सप्रेस-वे पर चलने के नियम और जुर्माना
इस एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के कड़े नियम लागू हैं। टोल वसूली पूरी तरह FASTag से होगी। नियमित यात्रियों के लिए ₹3075 का वार्षिक पास भी उपलब्ध है। गति सीमा का पालन करना जरूरी है, वरना भारी जुर्माना देना होगा।
- कारों की अधिकतम स्पीड 100 किमी/घंटा और भारी वाहनों की 80 किमी/घंटा तय की गई है।
- बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर का प्रवेश पूरी तरह बंद है, पकड़े जाने पर ₹20,000 तक का जुर्माना लग सकता है।
- वन्यजीव गलियारों में रुकना, यू-टर्न लेना और हॉर्न बजाना मना है।