Delhi, UP और Uttarakhand के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अब गाड़ियों की रफ्तार को लेकर आधिकारिक नियम जारी कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल, 2026 को इस नए एक्सप्रेसवे का उद्घ
Delhi, UP और Uttarakhand के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अब गाड़ियों की रफ्तार को लेकर आधिकारिक नियम जारी कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल, 2026 को इस नए एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर अब 6 घंटे के बजाय सिर्फ 2 से 2.5 घंटे का रह जाएगा। सरकार ने तेज रफ्तार सफर के साथ-साथ सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए हैं।
किस वाहन के लिए कितनी तय हुई है स्पीड लिमिट?
NHAI ने एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों के लिए गति सीमा निर्धारित कर दी है। नियमों के अनुसार निजी कारों को तेज रफ्तार की अनुमति दी गई है, जबकि भारी और कमर्शियल वाहनों के लिए सीमा कम रखी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर सीसीटीवी के जरिए अपने आप चालान कट जाएगा।
| वाहन का प्रकार |
अधिकतम स्पीड |
| निजी कारें (Private Cars) |
100 किमी/घंटा |
| कमर्शियल गाड़ियां और ट्रक |
80 किमी/घंटा |
| भारी वाहनों के लिए लेन |
लेन-3 (सबसे बाईं ओर) |
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी गति सीमा को लेकर जानकारी दी है। भारी वाहनों को अनिवार्य रूप से अपनी तय की गई लेन में ही चलना होगा ताकि तेज रफ्तार छोटी कारों को रास्ता मिल सके।
किन वाहनों पर है पाबंदी और कितने का लगेगा जुर्माना?
दिल्ली के गीता कॉलोनी से लेकर बागपत तक के 26 किलोमीटर के एलिवेटेड हिस्से पर सुरक्षा को देखते हुए बड़े फैसले लिए गए हैं। तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच धीमी गति के वाहनों के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए कुछ वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।
- प्रतिबंधित वाहन: इस हिस्से पर मोटरसाइकिल, ऑटोरिक्शा, ट्रैक्टर और बिना मोटर वाले वाहनों को चलने की अनुमति नहीं है।
- भारी जुर्माना: अगर कोई प्रतिबंधित वाहन एक्सप्रेसवे के इस हिस्से पर पाया जाता है, तो उस पर 20,000 रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
- वन्यजीव सुरक्षा: इसमें एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड वन्यजीव गलियारा बनाया गया है ताकि जानवरों को कोई परेशानी न हो।
- टोल फ्री सफर: 14 अप्रैल को उद्घाटन के दिन लच्छीवाला टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों को कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा।
एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री उद्घाटन से पहले डाट काली मंदिर में दर्शन करेंगे और इसके लिए हेलीपैड का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योगी आदित्यनाथ के भी मौजूद रहने की संभावना है।