Delhi, Uttarakhand: दिल्ली से देहरादून जाने वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. लंबे समय से प्रतीक्षित Delhi-Dehradun Expressway को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को शुरू करेंगे. इस नए एक्सप्रेसवे के खुलने से दि
Delhi, Uttarakhand: दिल्ली से देहरादून जाने वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. लंबे समय से प्रतीक्षित Delhi-Dehradun Expressway को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को शुरू करेंगे. इस नए एक्सप्रेसवे के खुलने से दिल्ली से पहाड़ों की दूरी काफी कम हो जाएगी और वीकेंड पर घूमने जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी.
एक्सप्रेसवे की खास बातें और रूट क्या है?
यह 6-लेन का एक्सेस-कंट्रोल कॉरिडोर करीब 210-212 किलोमीटर लंबा है, जिसे NHAI ने लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के Akshardham मंदिर के पास से शुरू होकर यूपी के बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून पहुंचेगा. इसमें हरिद्वार के लिए भी एक अलग रास्ता दिया गया है, जिससे चारधाम यात्रा और अन्य हिल स्टेशन्स पहुंचना आसान होगा.
सफर के समय और टोल में कितनी होगी बचत?
अभी दिल्ली से देहरादून पहुंचने में करीब 5 से 6.5 घंटे लगते हैं, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बाद यह समय घटकर सिर्फ 2 से 2.5 घंटे रह जाएगा. इस सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा तय की गई है. टोल को लेकर जानकारी है कि दिल्ली के अंदर आने-जाने वालों को कुछ हिस्सों में टोल नहीं देना होगा, जबकि FASTag पास वालों के लिए एक तरफ का किराया करीब 60 रुपये और दूसरों के लिए 500 रुपये तक हो सकता है.
वाइल्डलाइफ और अन्य सुविधाएं क्या हैं?
इस प्रोजेक्ट में पर्यावरण और जानवरों का खास ख्याल रखा गया है. राजजी नेशनल पार्क के ऊपर एशिया का सबसे बड़ा 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है, जिसमें हाथियों के लिए अंडरपास दिए गए हैं. इसके अलावा अन्य सुविधाओं की लिस्ट नीचे दी गई है:
| सुविधा |
विवरण |
| टनल |
दांत काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी टनल |
| ब्रिज |
10 बड़े ब्रिज और 2 रेलवे ओवरब्रिज |
| सुविधा केंद्र |
रास्ते में 14 वेसाइड एमेनिटीज |
| इंटरचेंज |
कुल 7 इंटरचेंज बनाए गए हैं |