Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली और उत्तराखंड के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. इस एक्सप्रेसवे के शुरू
Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली और उत्तराखंड के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र ढाई घंटे में तय की जा सकेगी, जिसमें अभी तक 5 से 6 घंटे का समय लगता है. 210 किलोमीटर लंबे इस 6-लेन एक्सप्रेसवे को करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है.
रूट मैप और गाजियाबाद-मेरठ के यात्री कहां से जुड़ पाएंगे?
यह शानदार एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास से शुरू होगा. यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों से होकर गुजरेगा. गाजियाबाद के यात्री लोनी से या ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के माध्यम से खेकड़ा के मवीकलां गांव के पास से इस पर चढ़ सकते हैं. मेरठ के यात्रियों को इस एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए बागपत से कनेक्ट होना होगा. इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर 7 इंटरचेंज और 14 वेस्ट साइड सुविधाएं भी दी गई हैं.
सफर के लिए कितना देना होगा टोल और क्या है रफ्तार की सीमा?
NHAI ने इस एक्सप्रेसवे पर सफर के लिए टोल की दरें और वाहनों की रफ्तार तय कर दी है. दिल्ली से देहरादून तक कार से जाने के लिए 675 रुपये का टोल देना होगा, जबकि 24 घंटे में वापसी पर 1010 रुपये लगेंगे. एक्सप्रेसवे की सुरक्षा और जानवरों की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया है. राजाजी नेशनल पार्क के पास 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है ताकि वन्यजीवों को परेशानी न हो.
| वाहन का प्रकार |
स्पीड लिमिट (प्रति घंटा) |
टोल रेट (एक तरफ) |
| कार और हल्के वाहन |
100 किमी |
675 रुपये |
| भारी वाहन (बस/ट्रक) |
80 किमी |
– |
| दोपहिया वाहन |
60 किमी |
– |
इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है. फिलहाल एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों पर ट्रायल रन चल रहा है ताकि उद्घाटन के बाद इसे जनता के लिए सुरक्षित तरीके से खोला जा सके.