Delhi के कनॉट प्लेस में बवाल, पुलिस वैन पर हमला और RAF जवानों के साथ मारपीट का वीडियो आया सामने
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में प्रदर्शन के दौरान भारी हिंसा हुई है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस वैन में तोड़फोड़ की और सुरक्षा बलों पर पथराव किया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में प्रदर्शन के दौरान भारी हिंसा हुई है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस वैन में तोड़फोड़ की और सुरक्षा बलों पर पथराव किया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें भीड़ ‘हिसाब लेकर रहेंगे’ के नारे लगा रही है.
यह पूरा मामला नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर शुरू हुआ था. कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. इस आंदोलन की शुरुआत 16 मई 2026 को अभिजीत दिपके ने की थी. 20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हालात बिगड़े और उसके बाद 21 और 22 जुलाई को कनॉट प्लेस में जमकर बवाल हुआ.
हिंसा के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को निशाना बनाया गया. एक घायल RAF सहायक कमांडेंट सोनिया सहरावत ने बताया कि भीड़ ने उन पर जूते और बीयर की बोतलें फेंकी थीं. एक जवान को घेरकर उसके साथ मारपीट भी की गई. रीगल सिनेमा के पास प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव किया जिससे पुलिस वाहनों को काफी नुकसान पहुँचा है.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है. कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशनों में कम से कम 5 FIR दर्ज की गई हैं. इन मामलों में सरकारी काम में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की मदद से हमलावरों की पहचान कर रही है.
सुरक्षा के लिहाज से नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी गई है. इसके तहत 5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने या प्रदर्शन करने पर पाबंदी है. मानसून सत्र की वजह से संवेदनशील जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेडिंग की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 जुलाई की हिंसा में 118 से 170 के बीच पुलिसकर्मी घायल हुए थे.