Delhi के Connaught Place में दुकानें और रेस्टोरेंट शाम 6:30 बजे होंगे बंद, CJP के विरोध प्रदर्शन के चलते जारी हुई एडवाइजरी
Delhi: राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) इलाके में गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को सुरक्षा कारणों से सभी दुकानों, ऑफिसों और रेस्टोरेंट को शाम 6:30 बजे तक बंद करने की सलाह दी गई है। यह फैसला जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP
Delhi: राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) इलाके में गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को सुरक्षा कारणों से सभी दुकानों, ऑफिसों और रेस्टोरेंट को शाम 6:30 बजे तक बंद करने की सलाह दी गई है। यह फैसला जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के बढ़ते असर को देखते हुए लिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
New Delhi Traders Association (NDTA) ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। यह निर्देश NDMC के चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन से मिली टेलीफोनिक सलाह के बाद आया है। अधिकारियों ने कनॉट प्लेस के आसपास की स्थिति को गंभीर बताते हुए दुकानदारों और मालिकों से अपील की है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन करें ताकि संपत्ति के नुकसान और चोट जैसी स्थितियों से बचा जा सके।
जानकारी के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। यह विरोध प्रदर्शन 20 जून से चल रहा है। बीते 20 जुलाई को ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुई थीं।
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस और भारी सुरक्षा बल जंतर मंतर और आसपास के इलाकों में तैनात किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से 23 जुलाई को सेंट्रल दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशन भी बंद रखे गए। इस पूरी स्थिति और बढ़ी हुई सुरक्षा पर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एडवाइजरी साझा करते हुए केंद्र सरकार के कामकाज और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं।