Delhi महिला आयोग को मिली नई टीम, लता गुप्ता बनीं अध्यक्ष, 5 नए सदस्यों की भी हुई नियुक्ति
Delhi: दिल्ली सरकार ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) में नई नियुक्तियां की हैं। श्रीमती लता गुप्ता को आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ पांच अन्य महिलाओं को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (C
Delhi: दिल्ली सरकार ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) में नई नियुक्तियां की हैं। श्रीमती लता गुप्ता को आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ पांच अन्य महिलाओं को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO Delhi) ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है।
इन नियुक्तियों का मुख्य मकसद दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों को और मजबूत करना है। सरकार का मानना है कि नई टीम के आने से आयोग के काम करने के तरीके में तेजी आएगी। इससे महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सरकारी सहायता मिलने की प्रक्रिया और ज्यादा आसान और असरदार होगी।
दिल्ली सरकार ने उम्मीद जताई है कि नई अध्यक्ष और सदस्य मिलकर काम करेंगे ताकि महिलाओं के सशक्तिकरण को एक नई दिशा मिल सके। इस कदम से दिल्ली को और अधिक संवेदनशील और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।
आयोग में नियुक्त किए गए सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं:
- श्रीमती लता गुप्ता (अध्यक्ष)
- श्रीमती श्याम बाला (सदस्य)
- श्रीमती मालती वर्मा (सदस्य)
- श्रीमती लता सोढ़ी (सदस्य)
- श्रीमती सनरिका शर्मा झा (सदस्य)
- श्रीमती रेनू भल्ला (सदस्य)