Delhi में बाल अधिकार संरक्षण आयोग का हुआ पुनर्गठन, ओम प्रकाश व्यास बने नए चेयरमैन

Delhi: दिल्ली के बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम करने वाले दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) का पुनर्गठन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देशों के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। पिछले करीब तीन

Delhi: दिल्ली के बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम करने वाले दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) का पुनर्गठन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देशों के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। पिछले करीब तीन साल से आयोग के बड़े पद खाली थे, जिसकी वजह से यह संस्था लगभग निष्क्रिय हो गई थी।

दिल्ली हाई कोर्ट ने फरवरी 2026 में इन पदों को भरने में हो रही देरी पर दिल्ली सरकार की आलोचना की थी। अब महिला एवं बाल विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर नई नियुक्तियां की हैं। ये नियुक्तियां वर्ष 2005 के बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम और 2008 के नियमों के तहत की गई हैं। नए नियुक्त सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का होगा, लेकिन 65 साल (चेयरमैन के लिए) और 60 साल (सदस्यों के लिए) की उम्र पूरी होने पर वे रिटायर हो जाएंगे।

आयोग में नई नियुक्तियां इस प्रकार की गई हैं:

पद नाम
चेयरमैन Om Prakash Vyas
सदस्य Rahul Gautam
सदस्य Kundan Kanskar
सदस्य Swati Gupta
सदस्य Monika Sharma

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित और सम्मानजनक बचपन पाने का हक है। उन्होंने बताया कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना दिल्ली सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया है कि नई टीम पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ काम करेगी ताकि दिल्ली के बच्चों को उनका हक मिल सके।