Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शहर में चल रहे मेट्रो और फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायजा लिया। इस बैठक में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के एमडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य
Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शहर में चल रहे मेट्रो और फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायजा लिया। इस बैठक में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के एमडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे किए जाएं ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से राहत मिल सके। सरकार का प्राथमिकता है कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर और आधुनिक बनाया जाए।
मेट्रो फेज 4 के किन कॉरिडोर का काम कब तक होगा पूरा?
दिल्ली मेट्रो के फेज 4 विस्तार का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कई अहम रूट्स पर काम तेजी से चल रहा है। सरकार ने इन प्रोजेक्ट्स के लिए दिसंबर 2026 की समयसीमा तय की है।
- मजलिस पार्क से आर.के. आश्रम और तुगलकाबाद से एरोसिटी: दिसंबर 2026 तक पूरा होगा
- कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक: दिसंबर 2026 का लक्ष्य
- लाजपत नगर से साकेत, इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ और रिठाला से कुंडली: मार्च 2029 तक पूरा होगा
फ्लाईओवर और नए प्रोजेक्ट्स की क्या है ताजा स्थिति?
शहर में ट्रैफिक को कम करने के लिए कई डबल डेकर फ्लाईओवर और सड़कों पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जमीन अधिग्रहण और पेड़ों की कटाई जैसे मुद्दों को जल्द सुलझाया जाए।
| प्रोजेक्ट का नाम |
वर्तमान स्थिति (प्रगति) |
| आजादपुर से त्रिपोलिया चौक (डबल डेकर) |
73% काम पूरा |
| यमुना विहार से भजनपुरा फ्लाईओवर |
85% काम पूरा |
| साकेत जी ब्लॉक से संगम विहार (MB रोड) |
40% काम पूरा |
| वजीराबाद से DND एलिवेटेड रोड |
प्रस्ताव तैयार (19.2 किमी) |
| त्रिपोलिया गेट से बर्फखाना फ्लाईओवर |
प्रस्ताव तैयार (2.62 किमी) |