Delhi में हेपेटाइटिस से बचाव के लिए CM रेखा गुप्ता की अपील, सरकारी केंद्रों पर मुफ्त मिलेगा इलाज और टेस्ट

Delhi: विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली वासियों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और टीकाकरण ही इस गंभीर बीमारी से बचने का सबसे सही तरीका है। स

Delhi: विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली वासियों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और टीकाकरण ही इस गंभीर बीमारी से बचने का सबसे सही तरीका है। सही जानकारी और समय पर उठाए गए कदम से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से एक स्वस्थ और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लेने को कहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर में हेपेटाइटिस से जुड़े सभी टेस्ट, इलाज और जरूरी दवाइयां बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध हैं। इससे आम लोगों को बिना किसी आर्थिक बोझ के अपना इलाज कराने में मदद मिलेगी।

डॉक्टरों और विशेषज्ञों के मुताबिक हेपेटाइटिस लिवर की एक गंभीर बीमारी है जो शरीर में धीरे-धीरे फैलती है। अगर इसका समय पर पता न चले तो यह लिवर सिरोसिस, लिवर फेलियर और लिवर कैंसर जैसी खतरनाक समस्याओं का रूप ले सकती है। इसलिए नियमित जांच और समय पर वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है।

दुनिया भर में साल 2030 तक वायरल हेपेटाइटिस को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत नए संक्रमणों में 90% की कमी लाने और 80% लोगों तक इलाज पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली सरकार भी इसी दिशा में काम कर रही है ताकि शहर के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।