Delhi में महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए बड़ी खबर, CM रेखा गुप्ता ने गठित किए DCW और DMC

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने राजधानी में महिलाओं के सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) और दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (DMC) का गठन कर दिया

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने राजधानी में महिलाओं के सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) और दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (DMC) का गठन कर दिया है। इस संबंध में दोनों पैनलों के अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने निर्देश दिए थे कि इन आयोगों का गठन जल्द किया जाए ताकि समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों की आवाज सुनी जा सके। उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीमें दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम करेंगी, जिससे महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों को और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, ये आयोग केवल सरकारी संस्थाएं नहीं हैं, बल्कि जनता का भरोसा जीतने और उन्हें न्याय दिलाने के जरूरी माध्यम हैं।

बता दें कि दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष का पद जनवरी 2024 में Swati Maliwal के इस्तीफे के बाद से पिछले दो सालों से खाली था। अब Lata Gupta को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री Narendra Modi के सुशासन और समावेशी विकास के विजन के अनुरूप है, ताकि समाज के हर वर्ग को समान अवसर और सुरक्षा मिल सके।

नियुक्त किए गए सदस्यों की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

आयोग का नाम अध्यक्ष सदस्य
दिल्ली महिला आयोग (DCW) Lata Gupta Shyam Bala, Malti Verma, Lata Sodhi, Sanrika Sharma Jha और Renu Bhalla
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (DMC) Nirmal Jain Kuldeep Singh और Mohammad Haroon

इन नियुक्तियों के बाद अब दिल्ली में महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए न्याय पाना और सरकारी सहायता प्राप्त करना पहले से ज्यादा आसान और प्रभावी होगा।