Delhi में हादसा: सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ितों को CM ने दिए 10-10 लाख रुपये, सख्त कार्रवाई का भरोसा

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सचिवालय में उन परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में हुए दर्दनाक हादसों में अपने अपनों को खोया है। मुख्यमंत्री ने सैदुलाजाब में इमारत गिरने और मालवीय नगर के हौ

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सचिवालय में उन परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में हुए दर्दनाक हादसों में अपने अपनों को खोया है। मुख्यमंत्री ने सैदुलाजाब में इमारत गिरने और मालवीय नगर के हौज रानी में लगी भीषण आग के पीड़ितों को आर्थिक मदद सौंपी है।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (ex-gratia) प्रदान की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा है। रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि इन हादसों के कारणों की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।