Delhi में क्लस्टर बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित, द्वारका सेक्टर-9 के पास हुई घटना

Delhi: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका सेक्टर-9 के पास बुधवार सुबह एक क्लस्टर बस में अचानक आग लग गई। इस हादसे के बाद बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घाय

Delhi: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका सेक्टर-9 के पास बुधवार सुबह एक क्लस्टर बस में अचानक आग लग गई। इस हादसे के बाद बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि आग लगने के तुरंत बाद बस चालक और परिचालक ने तेजी से काम किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। दमकल विभाग को सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बस में आग लगने की असली वजह क्या थी। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।