Delhi में CJP प्रोटेस्ट के बाद Mumbai में अलर्ट, कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
Maharashtra/Delhi: दिल्ली में Cockroach Janta Party (CJP) के प्रदर्शन के बाद अब मुंबई पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। दिल्ली में हुए बवाल के बाद मुंबई में भी समर्थन प्रदर्शन होने की आशंका है, जिसे देखते हुए शहर के कई हिस
Maharashtra/Delhi: दिल्ली में Cockroach Janta Party (CJP) के प्रदर्शन के बाद अब मुंबई पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। दिल्ली में हुए बवाल के बाद मुंबई में भी समर्थन प्रदर्शन होने की आशंका है, जिसे देखते हुए शहर के कई हिस्सों को किले में बदल दिया गया है। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि शहर में शांति बनी रहे।
दिल्ली में 20 जुलाई को ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए शाम 5 बजे तक की अनुमति थी, लेकिन लोग उसके बाद भी वहीं डटे रहे। पुलिस का दावा है कि भीड़ ने पत्थरबाजी की और बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, जिससे करीब 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए। इस मामले में पुलिस ने BNS और पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज एक्ट के तहत पांच FIR दर्ज की हैं। वहीं, CJP के फाउंडर अभिजीत डिपके ने पुलिस की कार्रवाई को अमानवीय बताया है।
इस तनाव का असर अब मुंबई में दिख रहा है। मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान, CSMT और BMC मुख्यालय जैसे संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा तैनात की है। दादर के चैत्यभूमि में बिना अनुमति के हुए प्रदर्शन के मामले में 50 से ज्यादा लोगों पर तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में हुए प्रदर्शन के आयोजकों के खिलाफ भी गैरकानूनी जमावड़े की FIR दर्ज हुई है।
पूरे विवाद के केंद्र में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक हैं, जिनकी भूख हड़ताल 24वें दिन भी जारी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी सेहत को देखते हुए उन्हें मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश दिया है। CJP की मुख्य मांगें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सोनम वांगचुक की रिहाई और NEET-UG 2026 के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देना है।
सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने CJP प्रतिनिधियों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि मांगों पर उचित स्तर पर चर्चा होगी। उन्होंने अस्पतालों में भर्ती घायल प्रदर्शनकारियों से भी मुलाकात की। दूसरी तरफ, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी घायलों का हाल जाना है।