Delhi में बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा अभियान, स्कूलों में बनेंगी प्रोटेक्शन कमेटी, हेल्पलाइन नंबर जारी
Delhi: दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार ने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत बच्चों को गुड टच और बैड टच जैसी जरूरी बातें सिखाई जा रही हैं ताकि वे किसी भी खतरे को पहचान सकें। दिल्ली पुलिस ने
Delhi: दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार ने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत बच्चों को गुड टच और बैड टच जैसी जरूरी बातें सिखाई जा रही हैं ताकि वे किसी भी खतरे को पहचान सकें। दिल्ली पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को सिखाएं कि उन्हें किसी भी अनजान व्यक्ति से तोहफे, अटेंशन या ऐसी कोई भी रिक्वेस्ट स्वीकार करने की जरूरत नहीं है जिससे उन्हें असहज महसूस हो।
जुलाई 2026 को दिल्ली सरकार ने ‘चाइल्ड प्रोटेक्शन मंथ’ के रूप में मनाया है। इस मुहिम के तहत उपराज्यपाल Taranjit Singh Sandhu और मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने निर्देश दिए हैं कि दिल्ली के सभी 5,633 सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के स्कूलों में जुलाई के अंत तक चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी (CPC) बनाई जाए। स्कूलों में शिक्षकों और स्टाफ को POCSO एक्ट के नियमों की ट्रेनिंग दी जा रही है। बच्चों को सेल्फ डिफेंस और पर्सनल बाउंड्रीज के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने भी अपनी निगरानी बढ़ा दी है। अब स्कूलों के अलावा पार्कों, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, झुग्गी बस्तियों और अनाथालयों में भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। हर जिले में एक Additional DCP को POCSO मामलों की निगरानी के लिए नोडल ऑफिसर बनाया गया है ताकि शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो सके। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) भी आंगनवाड़ी केंद्रों और केयर संस्थानों में मोबाइल वैन और वीडियो के जरिए जागरूकता फैला रहा है।
अगर किसी बच्चे के साथ कुछ गलत होता है या किसी को मदद की जरूरत है, तो इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
- 1098: चाइल्ड हेल्पलाइन
- 112: PCR