Delhi में ‘चलो संसद’ मार्च की तैयारी, Cockroach Janta Party ने जारी की गाइडलाइन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Delhi: राजधानी दिल्ली में सोमवार, 20 जुलाई 2026 को ‘चलो संसद’ मार्च निकाला जाएगा। Cockroach Janta Party (CJP) द्वारा आयोजित यह मार्च संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के दिन होगा। प्रदर्शनकारी सुबह 9 बजे जंतर मंत

Delhi: राजधानी दिल्ली में सोमवार, 20 जुलाई 2026 को ‘चलो संसद’ मार्च निकाला जाएगा। Cockroach Janta Party (CJP) द्वारा आयोजित यह मार्च संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के दिन होगा। प्रदर्शनकारी सुबह 9 बजे जंतर मंतर से संसद की ओर कूच करेंगे। इस आंदोलन को जलवायु कार्यकर्ता Sonam Wangchuk ने भारत का दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया है।

CJP ने मार्च में शामिल होने वाले लोगों के लिए कुछ जरूरी नियम जारी किए हैं। आयोजकों ने कहा है कि लोग केवल तिरंगा लेकर आएं और किसी भी राजनीतिक या संगठन के झंडे का इस्तेमाल न करें। प्रदर्शनकारियों को संविधान की कॉपी या महात्मा गांधी, डॉ. बी.आर. अंबेडकर और भगत सिंह जैसे महापुरुषों की तस्वीरें साथ रखने की सलाह दी गई है। साथ ही ‘जय हिंद’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘जय भीम’ जैसे सकारात्मक नारे लगाने को कहा गया है। शांति बनाए रखने और अहिंसक रहने पर जोर दिया गया है।

आम लोगों की सुविधा के लिए CJP ने कुछ व्यावहारिक सुझाव भी दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की जुलाई की गर्मी से बचने के लिए लोग टोपी या दुपट्टा जरूर लाएं और खाली पेट न आएं, पहले नाश्ता कर लें। तिरंगे का सम्मान बनाए रखने और उसे जमीन से न छूने की हिदायत दी गई है। CJP के संस्थापक Abhijeet Dipke ने बताया कि वे Sonam Wangchuk के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और मार्च तय समय पर होगा।

दूसरी तरफ, Delhi Police ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और उत्तर दिल्ली के इलाकों में मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मिली है और संसद जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन की तरफ किसी भी अनधिकृत मार्च को रोका जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों को संसद परिसर के आसपास भारी जाम और रूट डायवर्जन की चेतावनी दी है।

यह पूरा विवाद NEET-UG जैसे पेपर लीक मामलों और शिक्षा सुधारों को लेकर है, जिसके चलते CJP केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। Sonam Wangchuk फिलहाल सफदरदारजंग अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उन्होंने समर्थकों से इस मार्च को सफल बनाने की अपील की है। उनकी पत्नी Gitanjali Angmo ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर वे खुद इस मार्च का नेतृत्व करेंगी।