Delhi : राजधानी दिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में सरकारी टीमें घर-घर जाकर मकानों और इमारतों की जानकारी इकट्ठा करेंगी। यह प्रक्रिया अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तारीखों पर चलेगी, ताकि शहर के हर घर
Delhi : राजधानी दिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में सरकारी टीमें घर-घर जाकर मकानों और इमारतों की जानकारी इकट्ठा करेंगी। यह प्रक्रिया अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तारीखों पर चलेगी, ताकि शहर के हर घर का सही डेटा मिल सके।
जनगणना के पहले चरण की तारीखें क्या हैं
दिल्ली में जनगणना का काम दो हिस्सों में बंटा हुआ है। NDMC और दिल्ली छावनी परिषद (Delhi Cantt) वाले इलाकों में टीमों द्वारा डेटा संग्रह 16 अप्रैल से 15 मई 2026 तक होगा। वहीं, MCD क्षेत्र में यह काम 16 मई से 15 जून 2026 के बीच किया जाएगा।
डिजिटल जनगणना और सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा
यह भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी। लोग खुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने www.se.census.gov.in पोर्टल बनाया है, जहाँ 16 भाषाओं में जानकारी भरी जा सकती है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद एक 16 अंकों की यूनिक आईडी मिलेगी, जिसे बाद में जनगणना कर्मी चेक करेंगे।
आम जनता के लिए जरूरी नियम और जानकारी
जनगणना के दौरान अधिकारियों द्वारा 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें परिवार के मुखिया और मकान की स्थिति जैसी जानकारी होगी। इस बार लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों को ‘विवाहित’ श्रेणी में जानकारी देने का विकल्प दिया गया है। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत यह सारी जानकारी गोपनीय रहेगी और इसका इस्तेमाल टैक्स वसूली या कानूनी कार्रवाई के लिए नहीं किया जाएगा।
| क्षेत्र |
स्व-गणना (Self-Enumeration) |
टीमों द्वारा डेटा संग्रह |
| NDMC और दिल्ली छावनी |
1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 |
16 अप्रैल से 15 मई 2026 |
| MCD क्षेत्र |
1 मई से 15 मई 2026 |
16 मई से 15 जून 2026 |